पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • {कॉलेज प्रबंधन पर पैसा लेकर सुविधा नहीं देने का लगाया आरोप

{कॉलेज प्रबंधन पर पैसा लेकर सुविधा नहीं देने का लगाया आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक एंड टेक्नोलॉजी (एक्सआईपीटी), नामकुम के छात्रों ने शनिवार को कक्षा का बहिष्कार किया। इस क्रम में कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित छात्रों ने संस्थान के प्राचार्य का भी घेराव किया। दरअसल छात्रों का आरोप है कि प्लेसमेंट के नाम पर कॉलेज के छात्रों से हजार-हजार रुपए लिए जाते हैं, जबकि प्लेसमेंट की कोई व्यवस्था नहीं है।

एनएसयूआई के बैनरतले प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन छात्रों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है। इतना ही नहीं एक दिन अनुपस्थित रहने पर 20 रुपए दंड लिया जाता है। लैब मेंटेनेंस के नाम पर स्टूडेंट्स से नकद राशि ली जाती है। नोट्स देने के नाम पर अवैध वसूली की जाती है।

वार्ता विफल

कॉलेज प्रबंधन और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता भी हुई, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला। इससे छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया। छात्रों ने कहा कि सोमवार तक मांगें पूरी नहीं हुई, तो कॉलेज में तालाबंदी की जाएगी। वहीं एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि कुमार रोशन ने बताया कि मांगें पूरी होने तक स्टूडेंट्स कक्षा का बहिष्कार जारी रखेंगे। इस मौके पर प्रबंधन से बातचीत करने के लिए 30 सदस्यीय काॅलेज कमेटी का भी गठन किया गया। वार्ता में मुख्य रूप से कुमार रोशन, प्रथम साहू, अनिकेत राज, अभिनव भगत और ओम प्रकाश मिश्रा शामिल थे।