- Hindi News
- विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी डीपीएस के छात्र छात्राओं की सृजनशीलता
विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी डीपीएस के छात्र-छात्राओं की सृजनशीलता
दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में शनिवार को छात्र-छात्राओं की सृजनात्मक, कलात्मक और वैज्ञानिक सोच की झलक देख अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। अवसर था स्कूल की कक्षा छह से 11वीं तक के बच्चों के लिए आयोजित विज्ञान सह कला प्रदर्शनी का। मुख्य अतिथि आईडीसीआईएस सेल के ईडी डॉ. बीके झा ने बच्चों के सभी मॉडलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्कूल बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए सबसे बेहतर प्लेटफार्म है।
अपने मॉडल का प्रदर्शन करते दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चे।
600 मॉडल प्रदर्शित
छात्रों ने करीब 600 मॉडल प्रदर्शित किए। ये मॉडल अंग्रेजी, हिंदी, गणित, सामान्य अध्ययन और सामाजिक विज्ञान विषय पर आधारित थे। खास रही स्कूल के प्राचार्य डॉ. राम सिंह की प्रेरणा। जिसे बच्चों ने अपने मॉडलों में उतारा। कक्षावार पत्रिका भी सराहनीय रही। बच्चों ने ग्रीन फॉर्मिंग, वर्किंग ऑफ एनटायर ह्यूमन बॉडी, शेक्सपियर के जीवन से संबंधित नाटकों के साथ स्वच्छता अभियान पर आधारित मॉडल बनाए गए थे। कक्षा नौवीं के छात्र आदित्य हर्षवर्धन की टीम द्वारा निर्मित प्रेशर गन और 11वीं के छात्र श्वेतांक विक्रमादित्य की टीम द्वारा निर्मित सोलर सिटी मॉडल भी सराहनीय रही। इस अवसर पर आईजी अनुराग गुप्ता, जेईपीसी की परियोजना निदेशक पूजा सिंघल सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।