केरलि स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स रविवार को होगा। दिन के 11 बजे से होनेवाले स्पोर्ट्स के दौरान एचईसी के वित्त निदेशक एसके पटनायक बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। वहीं विभिन्न परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।