पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फादर मेडार्ड सहायकपेरिश प्रिस्ट

फादर मेडार्ड सहायकपेरिश प्रिस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रार्थना से प्रभु की संगति करते हैं : सिस्टर लीना

ईश आदर्शों के साथ जीएं : मेडार्ड

यादें

संदेश

गोस्सनर कंपाउंड के बारला परिवार ने की क्रिसमस की तैयारी

दुखियों के साथ बांटेंगे खुशियां : बारला

सिस्टर लीना

एफसीसीधर्मसंघी

गोस्सनर हाई स्कूल कंपाउंड प्रिंसिपल लेन निवासी जयवंत बारला कहते हैं कि इस साल का क्रिसमस वे दीन-दुखियों के साथ खुशियां बांटकर मनाएंगे। बारला ने बताया कि प्रभु वचन कहता है कि छोटे से छोटे लोगों, निसहाय और जरूरतमंदों की सेवा सहयोग में ही प्रभु का दर्शन है।

इसलिए हम चाहते हैं कि वैसे लोग, जिन्हंे दो जून की रोटी नहीं नसीब होती है। फटे पुराने कपड़ों से गुजारा करते हैं। उन लोगों के साथ मिलकर उनके दुखों में शामिल होंगे। कुछ नए तो कुछ पुराने कपड़े और खाद्य सामग्री उक्त लोगों के बीच बांटेंगे। उसी में मैं और मेरे परिवार के लोग क्रिसमस की खुशियां ढ़ूढ़ेंगे। बारला ने कहा कि उनके चार सदस्यीय परिवार में उनकी प|ी संगीता बारला, बेटी आराधना बारला और मां प्यारी बारला हैं।

जयवंत बारला ने कहा कि क्रिसमस के मद्देनजर परिवार के हर व्यक्ति के लिए कपड़ों की खरीदारी लगभग पूरी हो गई है। परिजनों और जरूरतमंदों को दिए जाने वाले क्रिसमस उपहार की खरीदारी करनी बाकी है। इस पर्व पर बनाने वाले व्यंजन में आरसा और केक प्रमुख हैं। दोनों के लिए सामग्रियां दो दिन पूर्व ले ली जाएंगी। मौके पर संगीता बारला ने कहा कि मेरी इच्छा है कि इस बार हमारा परिवार गरीबों के साथ अरसा और केक बांटेंगे। इस अवसर हम सभी परिवार के सदस्य और हमारे यहां आनेवाले लोग भी शामिल होंगे। इस तरह क्रिसमस मनाना वास्तव में मानवता की सेवा में आगे बढ़ने जैस ही है।