पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेड़ो में कार बाइक भिड़े, दो घायल

बेड़ो में कार-बाइक भिड़े, दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. रांची-गुमलामार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के केशा मोड़ के समीप शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक इंडिगो कार (जेएच 08 बी 7506) की मोटरसाइकिल (जेएच 01बीडी 4366) से सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में रवींद्र उरांव (18 वर्ष) ‌व लक्ष्मण उरांव (26 वर्ष) शामिल है। दोनों लापुंग थाना क्षेत्र के सरसा गांव के रहनेवाले हैं। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे सर्किल इंस्पेक्टर ललन ठाकुर, एएसआई धीरेंद्र कुमार पुलिस बल के जवानों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया, जहां डाॅ. लीना वर्मा ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्होंने गंभीर रूप से घायल रवींद्र उरांव को रिम्स रेफर कर दिया। रवींद्र का दाहिना पैर पूरी तरह कुचल गया है। इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि कार रांची से लोहरदगा की ओर जा रही थी, उसमें कोई अधिकारी सवार थे।

घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक।