पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गवर्नेंस से जुड़ेंगे जिले

गवर्नेंस से जुड़ेंगे जिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नयासाल सूचना और तकनीक के क्षेत्र में नई रफ्तार लेकर रहा है। जिसके बाद सरकारी कामकाज केवल जल्दी होंगे, बल्कि पूरा का पूरा सिस्टम ही बदल जाएगा। इसका फायदा शहरों को ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिलेगा। जी हां, नए साल में राज्य सरकार पूरी तरह से गवर्नेंस हो जाएगी। एक कंपनी के सहयोग से राज्य सरकार के सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट के तहत सचिवालय से लेकर सभी जिलों और ब्लॉक लेवल के सेलेक्टेड कार्यालयों को लीज लाइन से जोड़ा जाएगा। जिसके बाद पूरा राज्य ऑन लाइन होगा। रांची जमशेदपुर में प्रोजेक्ट के तहत काम शुरू हो गया है।

क्याहै योजना

प्रोजेक्टके तहत रांची स्थित सचिवालय से सभी जिला मुख्यालयों और इसके बाद सभी ब्लॉक मुख्यालयों को लीज लाइन से जोड़ा जाएगा। जिसके लिए रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड कंपनी को कांट्रेक्ट दिया गया है। प्रोजेक्ट में दो प्रकार से नेटवर्किंग होगी। पहली वर्टिकल और दूसरी होरिजेंटल। वर्टिकल नेटवर्किंग के तहत योजना भवन रांची में एक प्वाइंट ऑफ प्रेजेंस (पीओपी) बनेगा। एक तरह से यह स्टेट डाटा सेंटर होगा। यह पीओपी सभी 24 जिला मुख्यालय, 38 अनुमंडल कार्यालय और राज्य के सभी 260 ब्लॉक से जुड़ा होगा। इसके बाद होरिजेंटल नेटवर्किंग से जिला मुख्यालय और ब्लॉक स्तर पर कार्यालयों को जोड़ा जाएगा। इस प्रकार पूरे राज्य के सरकारी दफ्तर आपस में जुड़ जाएंगे। जिसका फायदा शहरी क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के 32620 गांवों के लोगों को सीधे मिलेगा।

24 जिला मुख्यालय, 38 अनुमंडल कार्यालय 260 ब्लॉक

काम जल्द कर लिया जाएगा पूरा

रांचीसहित प्रदेशभर में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम चल रहा है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। काम पूरा होने के बाद ई-गर्वेनेंस िसस्टमैटिक हो जाएगा।

शिवविलास साह, उपनिदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग

ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के लिए जेसीबी द्वारा गड्‌ढा किया जा रहा है।

बिरसा चौक से तुपुदाना रांची - 90किमी

सोनारीसे टेल्को कॉलोनी जमशेदपुर 6.4किमी

गिरिडीहचौक से मकतपुर चौक 38किमी

रांचीशहर में 39.13किमी

ओरमांझीसे रिंग रोड 14किमी

मेनमार्केट-मिनी बस स्टैंड, जमशेदपुर 2.5किमी

बीपीसीएलपंप-मिनी बस स्टैंड, जमशेदपुर 4.5किमी

यहां बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर

इस तरह समझें इसके फायदे

अब आगे क्या

केबल बिछाने का काम शुरू