डीबी स्टार रांची
डीबी स्टार >रांची
बिनाटिकट रेल यात्रा करने वाले यात्रियों की आदत में सुधार होता नहीं दिख रहा है। पिछले एक साल में बेटिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जबकि रेलवे ने ऐसे बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाकर करोड़ों रुपए जुर्माना वसूला है। 20 रुपए का टिकट नहीं खरीदने वाले यात्रियों से हजार रुपए तक का भी जुर्माना वसूला गया है। यही कारण है कि रेलवे के खजाने में बेटिकट यात्रियों से वसूले गए करीब 2.5 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं। सिर्फ अक्टूबर 2014 में चले टिकट चेकिंग अभियान में 9 हजार 282 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 29 लाख 39 रुपए वसूले गए हैं। बेटिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए रांची रेल मंडल की ओर से रांची, हटिया और नामकुम रेलवे स्टेशन पर कई बार औचक निरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया है और यह अब भी जारी है।
कबकितने लोग पकड़े गए
इसवर्ष जून महीने में रेल प्रबंधन की ओर से रांची स्टेशन पर अभियान चलाया गया। इसमें 192 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे करीब 45 हजार रुपए वसूली गई। 06 जून को नामकुम स्टेशन पर अभियान चलाया गया। 11 जुलाई को 98 लोगों को बेटिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिससे एक लाख रुपए वसूले गए। आठ अगस्त को चले चेकिंग अभियान में 66 लोगों को पकड़ा गया, जिनसे करीब सात हजार रुपए वसूले गए। रेलवे प्रबंधन की ओर से छापामारी अभियान लगातार जारी है। दिसंबर माह में भी अभियान चलाया जा रहा है।
क्या है राष्ट्रीय आंकड़ा
रेलवेने वर्ष 2011-12 में 115.82 लाख लोगों को बेटिकट यात्रा करते पकड़ा था। 2012-13 में यह संख्या बढ़कर 137.68 लाख हो गई। 2013-14 में 148.70 बेटिकट यात्री पकड़े गए हैं। इस साल मार्च से जून के बीच 49 लाख लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया है। बेटिकट यात्रियों से वसूली गई राशि में भी खासी वृद्धि हुई है। 2011-12 में ऐसे यात्रियों से 477.81 करोड़ रुपए वसूले गए थे। 2012-13 में 572.61 करोड़ और 2013-14 में 637.40 करोड़ रुपए वसूले गए। रेलवे ने जून 2014 तक बेटिकट यात्रियों से बतौर जुर्माना के 227.67 करोड़ रुपए वसूले हैं। बेटिकट यात्रा को रोकने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।
क्या कहते हैं आंकड़े
रांचीरेल मंडल के तहत खुलने वाली करीब 42 जोड़ी ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2013 में अक्टूबर माह तक 12.1