- Hindi News
- चूहों पर नियंत्रण के लिए अब भी प्रयास नहीं
चूहों पर नियंत्रण के लिए अब भी प्रयास नहीं
रांचीरेल मंडल चूहों पर नियंत्रण के लिए अब भी गंभीर नहीं हुआ है। रांची रेलवे स्टेशन पर चूहों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चूहों ने स्टेशन के एक दो नंबर प्लेटफाॅर्म पर कई जगह सुरंग बना डाली। इससे प्लेटफाॅर्म की दीवार के पास मिट्टी के ढेर लगे हैं। मिट्टी निकलने से प्लेटफॉर्म खोखला हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि जमीन खोखली होने से ट्रैक पर भी खतरा मंडरा सकता है। स्थानीय रेल प्रशासन चूहों की इस कारस्तानी से वाकिफ है, लेकिन अनजान बना है। ट्रेनों के एसी कोच भी चूहों के कहर से सुरक्षित नहीं है। घर, खेत और गोदामों के बाद चूहे ट्रेनों में भी जमकर उत्पात मचा रहे हैं। चूहे की वजह से यात्रियों के बैग और कपड़ों के अलावा सबसे ज्यादा खतरा खाद्य सामग्री एवं छोटे बच्चों के लिए पैदा हो गया है। डीबी स्टार ने अपने 4 दिसंबर के अंक में शीर्षक रेलवे की जड़ खोद रहे चूहे से खबर प्रकाशित की थी। इसमें चूहों से हो रहे नुकसान के बारे में बताया गया था।
FOLLOW-UP