पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूथ फेस्टिवल: युवाओं ने दिया सृष्टि रक्षा का संदेश

यूथ फेस्टिवल: युवाओं ने दिया सृष्टि रक्षा का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट्स ने यूथ फेस्ट को बताया बेहतर मंच

रांचीकॉलेज में आयोजित रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल 2014 के दूसरे दिन शनिवार को कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। इस बीच विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के आर्यभट्ट सभागार में फोक ट्राइबल डांस के साथ हुआ। जिसमें राम लखन सिंह यादव कॉलेज के गौतम रंजन एंड पार्टी ने गणपति बाबा मोरया, मोरया रे मोरया रे...गीत पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। वहीं बीएनजे कॉलेज सिसई, बिरसा कॉलेज खूंटी, डोरंडा कॉलेज, जेएन कॉलेज, मांडर कॉलेज के छात्रों ने सामूहिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित स्टूडेंट्स को छोटानागपुर की पारंपरिक गीत-नृत्य की संस्कृति से परिचित कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमल बोस और डॉ. यशोधरा राठौर ने किया। इस अवसर पर प्रोवीसी डॉ. रजुद्दीन, डीएसडब्ल्यू डॉ. एससी गुप्ता, आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. यूसी मेहता, डॉ. दिलीप प्रसाद, डॉ. अशाोक चौधरी, डॉ. एपी साहा, प्राचार्य डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. अभय कृष्ण आदि उपस्थित थे।

वीमेंस कॉलेज रांची की अंकिता चक्रवर्ती ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनकी हौसला अफजाई की।

यूथ फेस्टिवल के आयोजन की जिम्मेवारी मेरे कॉलेज को मिली थी। तब से मेरा सपना था कि इसे शानदार और यादगार बनाया जाए। इस ओर बढ़ भी रहे हैं। अब फेस्टिवल का एक दिन शेष बचा है। मुझे उम्मीद है कि अब तक हुए फेस्टिवल से यह आयोजन बेहतर साबित होगा।

डॉ.यूसी मेहता, चेयरमैन,आयोजन समिति

ये हैं फेस्टिवल के बैक बोन

युवामहोत्सव जैसे बड़े आयोजन को सफल बनाने में पर्दे के पीछे कई लोगों की अहम भूमिका होती है। जो सामने से भले दिखे लेकिन कार्यक्रम की सफलता का दारोमदार इन्हीं के कंधे पर होता है। रांची यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजन की दी गई जिम्मेवारी को सफलता पूर्वक निभाने और फेस्टिवल के शानदार आयोजन में मुख्य रूप से डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. एपी साहा, डॉ. जीके सिंह, डॉ. एसएम अब्बास, डॉ. एनडी गोस्वामी, डॉ. पीके वर्मा, प्रो. जे सोरेंग, डॉ. जशोधा राठौर, डॉ. अभय कृष्ण सिंह, डॉ. धनंजय द्विवेदी, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. किरण झा और डॉ. केके सिंह समेत अन्य सदस्य अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इन प्रतिभागियों का रहा जलवा

फेस्टमें शनिवार को हुए इ