पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रर्दशनी में बच्चों ने दिए कई संदेश

प्रर्दशनी में बच्चों ने दिए कई संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतस्टीफेंस स्कूल में शनिवार को आर्ट क्राफ्ट एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा एक से पांच तक बच्चों ने आर्ट क्राफ्ट एग्जिबिशन और कक्षा पांच से दस तक के बच्चे ने विज्ञान प्रर्दशनी में हिस्सा लिया। बच्चों ने विज्ञान प्रर्दशनी के माध्यम से जल संरक्षण, वायु संरक्षण, वन संरक्षण, जीव संरक्षण, जल चक्र, सोल प्रक्रिया आदि की जानकारी दी। विज्ञान प्रर्दशनी में मुख्य आकर्षण का केंद्र ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, लेजर सिक्युरिटी सिस्टम मॉडर्न फॉगिंग रहा। क्रमश: तीनों प्रदर्श को प्रथम, द्वितीय तृतीय पुरस्कार मिला। विज्ञान प्रर्दशनी का आयोजन श्वाति सोनी तारक मेहता, आर्ट और क्राफ्ट का आयोजन सुशीला कुमारी, विनोदिनी सिन्हा अस्मत ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर प्रमोद नारंग प्राचार्या नीसा नारंग आदि उपस्थित थे।

प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करते स्टूडेंट‌्स।