रजरप्पा स्टेडियम में उतरना था
केंद्रीय मंत्री उमा भारती का हेलिकॉप्टर भटका
रजरप्पा . केंद्रीयजल संसाधन मंत्री उमा भारती का हेलिकॉप्टर शनिवार को भटक गया। हेलिकॉप्टर को रजरप्पा स्टेडियम में उतरना था, लेकिन यह बोकारो जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ऊपर मंडराने लगा। करीब एक घंटे तक भटकने के बाद जब ईंधन खत्म होने लगा तो पायलट हेलिकॉप्टर लेकर रांची एयरपोर्ट पर गया। फिर उड़ान भरी हेलिकॉप्टर 12:35 बजे रजरप्पा स्टेडियम में उतरा।
केंद्रीय मंत्री को सुबह पूजा के लिए रजरप्पा मंदिर जाना था। हेलिकॉप्टर सुबह 11:05 बजे वहां पहुंच गया और आसमान में मंडराने लगा। वहां टायर जलाकर हेलिकॉप्टर को लोकेशन बताना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मंत्री के पर्सनल सिक्योरिटी अफसर गुरुनारायण पांडेय चिल्लाते रह गए कि टायर जलाएं, हेलिकॉप्टर को लोकेशन नहीं मिल रहा है।
शायद छिन्नमस्तिका माता हमारी परीक्षा ले रही थीं। हम सफल हुए। इसी कारण सकुशल दोबारा रजरप्पा पहुंचकर छिन्नमस्तिका माता की पूजा-अर्चना कर रही हूं। -उमाभारती,जलसंसाधन मंत्री