दुलाल कल सीबीआई के समक्ष रखेंगे पक्ष
जमशेदपुर . पूर्वमंत्री दुलाल भुइयां सोमवार को सीबीआई के समक्ष अपना पक्ष रख सकते हैं। शनिवार को दुलाल रांची चले गए। वहां वे आय से अधिक संपत्ति के मामले में अधिवक्ताओं से कानूनी सलाह लेंगे। दुलाल ने कहा कि सीबीआई जांच में उनके आवास से कुछ नहीं मिला था। वे रांची में सीबीआई अधिकारियों के समक्ष हाजिर होकर अपना पक्ष रखेंगे। विस चुनाव के पूर्व सीबीआई टीम पूर्व मंत्री के भुइयांडीह आवास पहुंची थी। उस वक्त दुलाल रांची में थे टीम लौट गई थी। इस बीच सीबीआई ने पूर्व मंत्री को हाजिर होने का नोटिस जारी किया है।