चार माह बाद चेन झपटमार शहजाद का पता चला
खेलगांव के पास से झपट ली थी चेन
उड़ाई थी आईपीएस की प|ी की चेन
प्रिंस श्रीवास्तव | रांची
रांचीपुलिस का काम करने का तरीका अनोखा है। राजधानी में महिलाओं के गले से चेन उड़ा कर आतंक मचाने वाला मो. शहजाद को पुलिस चार माह में भी नहीं खोज पाई थी। उसके खिलाफ दो थानों में नामजद प्राथमिकी होने के बावजूद पुलिस ने उसे पकड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। बाइकर्स गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के लिए कई बार पुलिस की टीम भी बनी, पर कुछ सफलता नहीं मिली। लेकिन पुलिस को अनजाने में ही सफलता मिल गई और उसे इसकी जानकारी भी नहीं थी। शहजाद जेल में है। दस दिन पहले एक दिसंबर को चोरी की बाइक दोस्त मुन्ना के साथ बरियातू पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। शहजाद हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के नदी ग्राउंड का रहने वाला है।
चुटिया थानेदार विजय सिंह का कहना है कि शहजाद के खिलाफ दो थानों में छिनतई के मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। रिमांड पर लेने के बाद पता चलेगा कि उसने कितनी महिलाओं साथ छिनतई की है।
रिमांड पर लिया जाएगा शहजाद को
सिकंदर और शहजाद को पकड़ने के बाद पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की बाइक बरामद की थी। दोनों बाइक अरगोड़ा क्षेत्र की थी। दोनों आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि अरगोड़ा क्षेत्र से बाइक चोरी करना आसान है। वहां से भागने में आसानी होती है। सड़क खाली होने की वजह से बाइक तेजी से निकाल ली जाती है।
अरगोड़ा क्षेत्र से उड़ाते थे बाइक
सदर थाना क्षेत्र के खेलगांव चौक के पास से तीन अगस्त को भी महिला किरण दुबे के गले से चेन उड़ा कर शहजाद और सिकंदर फरार हो गए थे। सिकंदर ने अपने बयान में बताया था कि वह बाइक चलाता था और शहजाद महिलाओं के गले से चेन झपटता था। इसके अलावा उसने कई और जगहों पर घटनाओं को अंजाम दे चुका है। शहजाद के कई और दोस्त हैं जो इस काम में सहयोग करते हैं।
केस टू
शहजाद ने अपने साथी मो. सिकंदर के साथ मिलकर तीन अगस्त को सुजाता चौक के पास से आईपीएस मेहर चंद्र चौधरी की प|ी विभा चौधरी की चेन झपट ली थी। पीड़ित ने एक आरोपी सिकंदर को पकड़ लिया था। पुलिस ने सिकंदर से पूछताछ की तो उसने शहजाद का नाम बताया था। चुटिया पुलिस ने शहजाद के खिलाफ नामजद अभियुक्त बनाते हुए चुटिया थाना में कांड संख्या 157। 14 में मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करना ही भूल गई।
केस वन