पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास की राजनीति कर रही है भाजपा : दीपक

विकास की राजनीति कर रही है भाजपा : दीपक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | प्रदेशभाजपा उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि भाजपा विकास की राजनीति कर रही है। चुनाव के बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। ठोस रणनीति बना कर पार्टी विकास को जमीन पर उतारेगी। विकास की नव अवधारणा को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है ताकि राज्य में बेरोजगारी और पलायन रुके। राज्य अन्य राज्यों से आगे बढ़कर देश के विकास में भागीदारी बने। केंद्र में मेक इन इंडिया की तर्ज पर झारखंड में भी मेक इन झारखंड की नीति अपनाएगी, ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने जारी बयान में कहा है कि केंद्र और राज्य में एक दल की सरकार से झारखंड के विकास में अप्रत्याशित तेजी आएगी।