पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरुणा को मिला पति और रोहित काे मिला बेटा

अरुणा को मिला पति और रोहित काे मिला बेटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | रांची/नामकुम

चुटियाथाना क्षेत्र के ढुमसा टोली स्थित अखरा टोली के राजेश तिर्की के घर एक साथ कई खुशियां मनाई गईं। उनकी बेटी अरुणा को जहां उसका प्रेमी-पति मिला, वहीं उसके पड़ोस में रहने वाले रोहित देमता को पुत्र। दरअसल हरि देमता के पुत्र रोहित और अरुणा के बीच प्रेम हुआ। ये घर से छुप-छुपकर मिलने लगे। इसी बीच अरुणा गर्भवती हो गई, तो रोहित ने किसी से यह बात नहीं कहने की ताकीद अरुणा से की। वहीं उससे शादी करने से भी इनकार कर दिया।

बात जब अरुणा के घरवालों को ता चली, तो उन्होंने रोहित के परिवारवालों से बातचीत की। लेकिन वे रोहित की अरुणा से शादी करने को तैयार ही नहीं हुए। इधर, एक दिसंबर को अरुणा ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद भी रोहित, अरुणा और बच्चे को अपनाने से इनकार करता रहा। अरुणा ने हार नहीं मानी। इंसाफ के लिए कई लोगों से गुहार लगाई। इसके बाद झामुमो नेता समीर सिंह पुनीत राम आगे आए। उन्होंने न्याय दिलाने के लिए कानून की मदद ली। बुधवार को दोनों परिवार की मौजूदगी में अरुणा और रोहित की शादी हुई।