एफआरपी पर जल्द फैसला लेने को कहा
रांची | केंद्रीयऊर्जा मंत्रालय ने राज्य सरकार को झारखंड ऊर्जा विकास निगम की कंपनियों के एफआरपी पर जल्द फैसला लेने को कहा है। इस बाबत केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने ऊर्जा विभाग को चिट्ठी लिखी है। एफआरपी का मामला फिलहाल वित्त विभाग के पास लंबित है। इस बात की सूचना ऊर्जा विभाग ने केंद्र सरकार को भेज दी है।