पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 दिसंबर से फिर लेगा मॉडल टेस्ट जैक

17 दिसंबर से फिर लेगा मॉडल टेस्ट जैक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | मैट्रिकइंटर परीक्षा 2015 का रिजल्ट और बेहतर हो इसके लिए जैक दूसरा मॉडल टेस्ट 17 दिसंबर से लेगा। इसके लिए मॉडल टेस्ट की तिथि जैक द्वारा जारी कर दी गई है। जैक ने सभी हाई स्कूल, प्लस टू स्कूल और इंटर कॉलेजों को निर्देश जारी किया है कि वे छात्रों का मॉडल टेस्ट निर्धारित तिथि को समय पर लें। टेस्ट का कार्यक्रम (इंटरमीडिएट) : 17 दिसंबर को फिजिक्स, एकाउंटेंसी, 18 को 12 केमिस्ट्री, बिजनेस स्टडी, 19 को मैथ्स, इकोनॉमिक्स, 22 को बॉयोलॉजी, हिस्ट्री, 24 को पॉलिटिकल साइंस और बिजनेस मैथेमेटिक्स वहीं मैट्रिक का टेस्ट : 19 को साइंस, 22 को मैथ्स और 24 को अंग्रेजी का होगा।