पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक नियुक्ति रद्द करने के लिए पीआईएल दायर

शिक्षक नियुक्ति रद्द करने के लिए पीआईएल दायर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | उत्क्रमितउच्च विद्यालयों के लिए हुई सहायक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर एसके दुबे ने झारखंड हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। इसमें कई स्तर पर गड़बड़ी होने तथा पैरवी की बदौलत अभ्यर्थियों के चयन का आरोप लगाया गया है। याचिका के माध्यम से कोर्ट से पूर्व की परीक्षा करते हुए परीक्षा फिर से लेने का आदेश पारित करने की मांग की गई है। याचिका में बताया गया है कि जैक ने हाईकोर्ट के आदेश की भी अनदेखी की और दो चरणों में अलग-अलग परीक्षाएं अलग तरह से आयोजित की।