- Hindi News
- सनसाइन स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
सनसाइन स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
रांची | सनसाइनस्कूल में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बच्चों की ओर से किया गया। मौके पर बच्चों ने गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने एक नाटक भी प्रस्तुत किया। जिसमें बच्चों के पढ़ाई, उनके रहन सहन को दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की प्राचार्या ज्योत्सना कंठ ने किया। मौके पर नूतन, पूनम, सरिता, पायल, झूमा, ममता ने सहयोग किया।