पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन के कारण नए कैंपस का निर्माण नहीं हुआ शुरू : प्रो. सेन

जमीन के कारण नए कैंपस का निर्माण नहीं हुआ शुरू : प्रो. सेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारकी ओर से जो 90 एकड़ जमीन आईआईएम रांची को नए कैंपस के लिए दी गई है, उसमें पांच एकड़ का अधिग्रहण अभी तक नहीं हो सका है। इस वजह से नए कैंपस का निर्माण शुरू नहीं पा रहा है।

उक्त बातें शुक्रवार को आईआईएम रांची के नए डायरेक्टर इंचार्ज प्रोफेसर अनिंद्या सेन ने कहीं। वे संस्थान में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे सात नवंबर को ही आईआईएम रांची के डायरेक्टर इंचार्ज का पद संभाल लिए थे। उन्होंने कहा कि आईआईएम रांची की सबसे बड़ी समस्या कोर फैकल्टी की है। जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां अधिकांश गेस्ट फैकल्टी ही क्लास ले रहे हैं। स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट बेहतर हो इसके लिए भी वे प्रयास कर रहे हैं।

संस्थान के लिए अच्छे फैकल्टी जरूरी : प्रो. अनिंद्या

प्रो. अनिंद्या सेन ने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए सबसे अहम पहलू अच्छे और कोर फैकल्टी हैं। लेकिन, यहां कोर फैकल्टी इस लिए नहीं रहना चाहते क्योंकि अभी परमानेंट कैंपस का निर्माण नहीं सका है। सूचना भवन में जो जगह मिली है, वह काफी कम है। इस वजह से यहां छात्रों के लिए स्थापित लाइब्रेरी छोटी पड़ रही है। संस्थान अतिरिक्त जगह की तलाश कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि संस्थान और बेहतर करे और नए कैंपस का निर्माण जल्द शुरू हो।