- Hindi News
- यहां से रांची के लिए सुरक्षित कोटे की ट्रेन खुलती
यहां से रांची के लिए सुरक्षित कोटे की ट्रेन खुलती
यहां से रांची के लिए सुरक्षित कोटे की ट्रेन खुलती है। 10 यात्रियों मेंे से किसी का टिकट कन्फर्म नहीं। वेटिंग लिस्ट वाले आजसू के उमाकांत रजक और झामुमो के अमर बाउरी सबसे ज्यादा बेताब हैं। उन्हें रोकने के लिए झामुमो के हारू रजवार कड़ी मशक्कत कर रहे हैं ताकि उनका टिकट कन्फर्म हो सके। हारू पहले भी रांची की यात्रा कर चुके हैं, परंतु पिछली कई बार से उनकी ट्रेनें छूटती रही हैं। वहीं मासस के वामापद सहिस पूरी ताकत के साथ मेहनत कर रहे हैं।