- Hindi News
- भाजपा के जयप्रकाश वर्मा, कांग्रेस के डॉ. सरफराज अहमद, झामुमो
भाजपा के जयप्रकाश वर्मा, कांग्रेस के डॉ. सरफराज अहमद, झामुमो
भाजपा के जयप्रकाश वर्मा, कांग्रेस के डॉ. सरफराज अहमद, झामुमो के सालखन सोरेन और झाविमो के लक्ष्मण स्वर्णकार पहले भी रांची की यात्रा कर चुके हैं। फिर कोशिश में हैं, परंतु वेटिंग लिस्ट में उनका नाम है। लक्ष्मण 19 सालों से रांची नहीं जा सके हैं। वहीं सालखन की भी रांची रवानगी का लंबा वक्ता हो गया है। दोनों जोर लगा रहे हैं, परंतु जयप्रकाश और डॉ. सरफराज हर हाल में इस बार अपने लिए कन्फर्म सीट पाने की कोई कोशिश नहीं छोड़ना चाहते। माले के राजेश कुमार कोशिश में हैं कि चारों में किसी की दाल नहीं गले और कन्फर्म सीट उन्हें अलॉट हो जाए।