डुमरी से 17 लोगों ने
राज्य में चौथे चरण में 14 िदसंबर को 15 सीटों पर मतदान है। चुनावी रेस में रांची जाने के लिए 217 लोगों ने टिकट कटवा रखा है, परंतु किसी को भी कन्फर्म सीट नहीं मिली है। यहां जो जीता, वह सरकार गठन की रेस में आगे होगा। दलों प्रत्याशियों की मशक्कत पर धनबाद से विकाससिंह कीरिपोर्ट :
डुमरी से 17 लोगों ने रांची जाने के िलए िटकट कटवाया है, परंतु िकसी की भी सीट कन्फर्म नहीं है। रांची जाने की सबसे ज्यादा बेताबी भाजपा के लालचंद महतो और झामुमो के जगरनाथ महतो में िदख रही है, परंतु जदयू के अब्दुल मोिमन और झाविमो के प्रदीप साहू कोशिश में हैं िक सीट मिले तो िसर्फ उन्हें ही। लालचंद कभी डुमरी के िवधायक और मंत्री भी रह चुके हैं, परंतु दाल नहीं गल रही। विधायक जगरनाथ की भी नहीं चल रही।