- Hindi News
- रांची | दीक्षांतसमारोह में बीआईटी के वाइस चांसलर प्रो. डॉ
रांची | दीक्षांतसमारोह में बीआईटी के वाइस चांसलर प्रो. डॉ
रांची | दीक्षांतसमारोह में बीआईटी के वाइस चांसलर प्रो. डॉ मनोज मिश्रा ने कहा कि संस्थान अपने विकास के विजन के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। हाल के वर्षों में बीआईटी ने शोध के क्षेत्र में जहां बेहतर कार्य किया है, वहीं कई नए कोर्स 2014 में शुरू हुए हैं। इस वर्ष डिपार्टमेंट ऑफ बॉयो इंजीनियरिंग में एमएससी इन बॉयोटेक्नोलॉजी और डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल इंजीनयिरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एमएससी इन फूड टेक्नोलॉजी प्रोग्राम शुरू हुआ है। संस्थान के छात्रों को 2014-15 में अभी तक 45 रिक्रूटर्स ने कुल 1133 ऑफर प्रदान किए हैं। इसमें अधिकांश नामचीन कंपनियां शामिल हैं। डिपार्टमेंट ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी की ओर से जेल ड्रायर विथ वैक्यूम पंप प्रोड्यूस किया गया है। संस्थान ने शैक्षणिक गतिविधियों के लिए कई विदेशी संस्थानों के साथ भी एमओयू किया है। इसमें मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट फॉर बॉयो फिजिकल केमिस्ट्री डिपार्टमेंट ऑफ न्यूरो बॉयोलॉजी जियोटिनजेन जर्मनी, डिपार्टमेंट ऑफ एग्रोनॉमी, फूड, नेचुरल रिसोर्स एनीमल्स एंड इनवायरमेंट यूनिवर्सिटी ऑफ पोडवा इटली सहित अन्य शामिल हैं। प्रो. मिश्रा ने कहा कि संस्थान के डिपार्टमेंट ऑफ आर्किटेक्ट को आउटलुक मैग्जीन ने आठवां रैंक दिया है। जो संस्थान के लिए एक अचीवमेंट है। उन्होंने कहा कि संस्थान के फैकल्टी और स्टूडेंट्स ने कई अवार्ड प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
विजन के साथ आगे बढ़ रहा है बीआईटी : प्रो. मिश्रा