पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हार्ट अटैक से युवा व्यवसायी पंकज मोदी का हुआ निधन

हार्ट अटैक से युवा व्यवसायी पंकज मोदी का हुआ निधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपरबाजार में रहनेवाले युवा व्यवसायी पंकज मोदी का रविवार को घर में हार्ट अटैक से िनधन हो गया। पंकज मोदी का अंतिम संस्कार सोमवार की दोपहर दो बजे हरमू मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके निधन की खबर सुनते ही शहर के कई व्यवसायी उनके घर पहुंचे और परिवार वालों काे ढाढ़स बंधाया। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल था। पंकज मोदी के दो भाई नीरज मोदी और राजीव मोदी हैं। पिता कमल नयन मोदी की अपर बाजार गांधी चौक में बीबी इंडस्ट्रीज नामक बिजली दुकान है। अंतिम यात्रा भीमराज स्मृति भवन नार्थ मार्केट रोड अपर बाजार से होती हुई हरमू मुक्ति धाम की ओर जाएगी। देर रात उनके घर में परिजनों का आना शुरू हो गया था।

स्थानीय लोगों ने कहा कि पंकज काफी मिलनसार व्यक्ति थे। वे लोगों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन की खबर पाकर आसपास के लोग उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

पंकज माेदी