पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महेंद्र हत्याकांड : पुलिस तलाश रही हत्या का कारण

महेंद्र हत्याकांड : पुलिस तलाश रही हत्या का कारण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | बहनवसुंधरा के पति महेंद्र करमाली की हत्या के आरोपी मुकेश महतो और उसके चाचा रामा महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर छापेमारी की। ग्रामीण एसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि ओरमांझी और सिकिदरी के बीच चांपा गांव में रविवार को कई घरों में छापा मारा गया, लेकिन दोनों आरोपी नहीं मिले। एसपी ने कहा कि हत्या का कारण तभी स्पष्ट होगा, जब दोनों आरोपी गिरफ्तार होंगे। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

क्याहो सकते हैं कारण : एसपीका कहना है कि शादी के छह माह बाद हत्या क्यों करेगा। शादी के लिए उसकी बहन भी दोषी है, तो फिर उसने बहन को सजा क्यों नहीं दी। आरोपी मुकेश और उसका चाचा रामा महतो मौका देखकर अपनी बहन को घर वापस ले जा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं किया। पंचायत से मामला सुलझ सकता था। पंचायत ने इसके लिए पहल भी की थी। इसके बाद भी मुकेश ने महेंद्र को सीधे अपना निशाना क्यों बनाया। ग्रामीण एसपी ने कहा कि मुकेश का लोकेशन मिला है। रात में कई इलाकों में छापेमारी की जाएगी।