पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माण पर रोक लगाने के लिए सीएस को पत्र

निर्माण पर रोक लगाने के लिए सीएस को पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | कोकरके साधु मैदान में हो रहे निर्माण को अवैध बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग कोकर निवासियों की ओर से की गई है। झारखंड आंदोलन से जुड़े समीर कुमार सिन्हा ने इस संबंध में एक पत्र राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव समेत अन्य आला अधिकारियों को लिखा है। उक्त निर्माण को अवैध बताते हुए इस पर रोक लगाने तथा मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है। सिन्हा ने बताया कि मैदान की लगभग सात एकड़ जमीन पर चुनाव आचार संहिता लगने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यहां बसे लोगों को जबरन हटा दिया गया। रिकार्ड बताते हैं कि यह वक्फ बोर्ड की जमीन थी, जिसका गलत तरीके से हस्तांतरण दिखाकर कुछ लोग यहां निर्माण करा रहे हैं। रिकार्ड रूम से इस जमीन से संबंधित सभी रिकार्ड फाड़ दिए गए हैं, इसलिए मामले की जांच हो।