- Hindi News
- रिसोल वर्कशॉप में आग से 50 लाख का नुकसान
रिसोल वर्कशॉप में आग से 50 लाख का नुकसान
कोकरइंडस्ट्रियल एरिया के कलाम रिसोल वर्कशॉप में लगी आग से 50 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। वर्कशॉप के संचालक मो. आसिफ कलाम ने बताया कि उनकी पूरी संपत्ति खाक हो गई। उनके वर्कशॉप में छोटी गाड़ियों समेत बड़े व्यावसायिक वाहनों के टायरों की रिसोलिंग का काम होता है। अगलगी की घटना के बाद से लगातार मौके पर मौजूद कलाम ने बताया कि आग कैसे लगी, यह समझ से परे है। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप बंद करने से पहले वह बिजली का मेन स्विच ऑफ कर देते हैं, इसलिए शॉर्ट सर्किट का सवाल ही नहीं है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह किसी की शरारत भी हो सकती है। फायर स्टेशन डोरंडा के प्रभारी मिथिलेश ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच चल रही है। सोमवार को नतीजा सामने सकता है।
कलाम ने यह भी कहा कि वर्कशॉप में किसी को आग तापने की इजाजत नहीं है। वर्कशॉप में रखी संपत्ति का बीमा कराया है। यहां सीसीएल समेत कई लोक उपक्रमों के अंतर्गत चलने वाले बड़े वाहनों, जिसमें शॉवेल डंपर भी शामिल हैं, के टायरों की रिसोलिंग की जाती है। वर्कशॉप में काफी संख्या में रिसोल किए गए टायर भी रखे थे, जिनकी डिलीवरी अगले सप्ताह की जानी थी, सभी जलकर राख हो गए। रिसोल के लिए रखे गए अति ज्वलनशील द्रव्य के कारण आग तेजी से फैली और इसने पूरे वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया।
टायर वर्कशॉप में भीषण आग को बुझाने में अग्निशमन कर्मियों ने भरपूर कोशिश की। हालांकि आग इतनी भयावह हो चुकी थी कि काबू पाया जाना संभव नहीं हो सका। दर्जन भर से अधिक फायर ब्रिगेड के वाहनों ने पानी की बौछार फेंकी, लेकिन टायरों में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। क्योंकि झारखंड अग्निशमन दस्ता ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म का उपयोग नहीं किया। इस मशीन से अग्निशमन कर्मी ऊपर से पानी की बौछार करते तो शायद आग पर काबू पाया जा सकता था। इधर, आग की लपटें तेज होते देख आसपास के कई कारखाना मालिकों ने अग्निशमन कर्मियों को उस तरफ से पानी डालने को कहा, जिधर आग भड़कने की आशंका थी, ताकि अन्य कारखानों तक आग फैले। टायरों में लगी आग इतनी भीषण थी कि पानी की बौछार का कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा था। पानी डालते-डालते सुबह हो गई, तब जाकर लपटें थोड़ी कम हुईं। तब तक आसपास के लोग भी जुटने लगे। आग पर सुबह ही काबू पाया जा सका।
सुबह पाया आग पर काबू
पानी लाने के क्रम में फायर ब