चाैथे चरण में भी कारगर सुरक्षा
रांची | झारखंडविधानसभा चुनाव 2014 के चौथे चरण में भी पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था कारगर रही। इस चरण में 15 विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को चुनाव हुआ। चार जिलों में फैले 15 विधानसभा क्षेत्रों में अधिकांश क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं। खास तौर पर गिरिडीह और बोकारो का इलाका ज्यादा प्रभावित है। राज्य गठन के बाद इन दोनों जिलों में नक्सलियों ने बड़ी बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। गत लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान भी नक्सलियों ने पेट्रोलिंग वाहन को बोकारो जिले में उड़ाने का प्रयास किया था जिसमें पुलिसकर्मी घायल होकर बच गए थे।
केंद्र के निर्देश पर राज्य पुलिस मुख्यालय ने जिलों में चुनाव के दौरान तैनात किए गए पुलिसकर्मियों एवं पुलिस अफसरों को एसओपी पर विशेष ध्यान रखने का कहा गया है। नक्सल प्रभावित इलाकों में जाने के लिए पुलिसकर्मी वाहनों का उपयोग नहीं कर रहे हैं। पहाड़ी जंगल क्षेत्र में पैदल ही यात्रा कर कर रहे हैं।
एसओपी पर है जोर
मैंने हर चरण के चुनाव के पूर्व संबंधित जिलों का दौरा कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया था। आवश्यक निर्देश दिए गए थे। ताकि नक्सली पुलिस की किसी चूक का लाभ ले सकें। अब पांचवे चरण की सुरक्षा की तैयारी की जाएगी। अंतिम चरण में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
पांचवें चरण में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : डीजीपी