तीन करोड़ के मालिक हैं हेमंत सोरेन
विसचुनाव 2014 में 1136 प्रत्याशी हैं। इसमें 197 करोड़पति हैं। 5वें चरण में कुल 208 प्रत्याशी में 37 करोड़पति चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें चार निर्दलीय भी हैं। पांचवें चरण में सबसे अधिक झामुमो के16 में 7, भाजपा के 15 में 5, कांग्रेस के 11 में 4 तथा झाविमो के 15 में 3 करोड़पति चुनाव मैदान में हैं। सबसे धनवान गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी रघुनंदन मंडल हैं। उनके पास 15 करोड़ से ज्यादा चल अचल संपत्ति है। जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीन करोड़ के मालिक हैं। वहीं सीपीआईएमएल के सुशील मोहली जामताड़ा से सबसे कम पैसे वाले हैं। वे मात्र 5 हजार रुपए के मालिक हैं।
रघुनंदन मंडल (गोड्डा, भाजपा)-15 करोड़ प्लस, अकिल अख्तर (पाकुड़, झामुमो)-14 करोड़ प्लस, संजीव आनंद (गोड्डा, झाविमो)-9 करोड़ प्लस, आलमगीर आलम (पाकुड़, कांग्रेस)-6 करोड़ प्लस ,शशांक शेखर भोक्ता (सारठ, झामुमो)-5 करोड़ प्लस, कृष्णा महतो(राजमहल, झाविमो)-4 करोड़ प्लस, संजय प्रसाद यादव (गोड्डा, राजद)-4 करोड़ प्लस, मो. तजुद्दीन (राजमहल, झामुमो)-4 करोड़ प्लस, उदय शंकर सिंह (सारठ, भाजपा)-4 करोड़ प्लस, हेमलाल मुर्मू (बरहेट, भाजपा)-3 करोड़ प्लस, हेमंत सोरेन (बरहेट, झामुमो)-3 करोड़ , स्टीफन मरांडी (महेशपुर, झामुमो)-3 करोड़ प्लस , सीता सोरेन (जामा, झामुमो)-3 करोड़ प्लस बजरंगी प्रसाद यादव (राजमहल, निर्दलीय)-2 करोड़ प्लस, लुइस मरांडी (दुमका, भाजपा)-2 करोड़ प्लस , नलिन सोरेन (शिकारीपाड़ा, झामुमो)-2 करोड़ प्लस, सिमोन मरांडी (लिट्टीपाड़ा, भाजपा)-2 करोड़ प्लस, सुरेंद्र रवानी (सारठ, राजद)-1 करोड़ करोड़ प्लस, रंजीत कुमार तिवारी (पाकुड़, भाजपा)-1 करोड़ प्लस, हरिनारायण राय (जरमुंडी, झामुमो)-1 करोड़ प्लस, शाहिद इकबाल (महगामा, झाविमो)-1 करोड़ प्लस, देंवेंद्र कुमार (जरमुंडी, झाविमो)-1 करोड़ प्लस, मुन्ना मिस्त्री (जामताड़ा, निर्दलीय)-1 करोड़ प्लस, अशोक कुमार (महगामा, भाजपा)-1 करोड़ प्लस, डॉ. सूरज मंडल (सारठ, झाविद)-1 करोड़ प्लस, सुनील कुमार सिन्हा (राजमहल, जदयू)-1 करोड़ प्लस, बबलू कुमार मुर्मू (दुमका, झाविमो)-1 करोड़ प्लस, अखिलेंद्र चंद्र पांडेय (पाकुड़, निर्दलीय)- 1करोड़प्लस, इरफान अंसारी (जामताड़ा, कांग्रेस)-1 करोड़ प्लस, अरूण मंडल (राजमहल, राजद)-1 करोड़ प्लस, राजेश कुमार शाह (गोड्डा, झामुमो)-1 करोड़ प्लस, विष्णु प्रसाद भैया (जामताड़ा, झामुमो)-1 करोड़ प्लस, राजेश रंजन (महगामा, कांग्रेस)-1 करोड़