- Hindi News
- पूर्व मंत्री दुलाल जाएंगे हाईकोर्ट की शरण में
पूर्व मंत्री दुलाल जाएंगे हाईकोर्ट की शरण में
जमशेदपुर| आयसे अधिक संपत्ति के मामले में फंसे सूबे के पूर्व मंत्री और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए दुलाल भुइयां ने कहा कि उन्हें मामले में बेवजह फंसाने की साजिश रची जा रही है। सीबीआई द्वारा पहली बार आय से अधिक संपत्ति के केस में हाईकोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था। लेकिन दोबारा हाईकोर्ट में सीबीआई ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। इसका जवाब वे हाईकोर्ट में अधिवक्ता के माध्यम से देंगे। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा के वरीय नेताअों के इशारे पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई राजनीतिक विद्वेष से की जा रही है। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग ने पहले उनके द्वारा घोषित संपत्ति के मामले की जांच की और बाद में प|ी अंजना भुइयां पर भी आरोप लगाया और पेनाल्टी देने का आदेश दिया था। इसके विरोध में वे कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। वे सोमवार को रांची में कानूनी राय लेंगे और हाईकोर्ट में न्याय की गुहार लगाएंगे।