विश्वसनीयता खो चुके हैं पीएम : रणदीप
कांग्रेसके राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना विश्वास और विश्वसनीयता खो चुके हैं। अब वह झारखंड की जनता से झूठा वादा कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि कोयला खान के नए अध्यादेश से झारखंड जैसे कोयला उत्पादक राज्यों की रायल्टी बढ़ेगी। झारखंड को कोयले से 20 हजार करोड़ रायल्टी मिल जाएगी। जबकि स्थिति यह है कि कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने कोलकाता में सीआईएल को नीलामी में कमी करके निजी बिजली घरों को अधिसूचित दरों पर कोयले की आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। इससे कोयले की रायल्टी काफी घटेगी और झारखंड को बड़ा नुकसान होगा। सुरेजवाला रविवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बात कर रहे थे।
सुरजेवाला ने कहा कि झारखंड अलग राज्य गठन के बाद 4160 दिन में से 3134 दिन भाजपा का ही राज रहा। राज्य में ज्यादातर समय कुशासन, खुली लूट, भ्रष्टाचार हावी रहा। अर्जुन मुंडा की सरकार ने विभिन्न कंपनियों से एक करोड़ 69 लाख, 19 हजार 826 रुपए के 42 समझौते किए थे लेकिन कुछ भी धरातल पर नहीं उतरा। कांग्रेस ने कभी भी झारखंड में राज नहीं किया। कांग्रेस का कभी मुख्यमंत्री नहीं बना। इसलिए एक मौका कांग्रेस को मिलना चाहिए।
भाजपा के पितृ पुरुष तत्कालीन उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी ने 15 नवंबर 2002 को पूरे गाजे बाजे के साथ ग्रेटर रांची की आधारशिला सुकरहुट्टू में रखी थी। उस समय कहा गया कि देश की सबसे आधुनिक राजधानी होगी। जिससे रांची व्यापार के सर्वश्रेष्ठ केंद्र के रूप में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता को पछाड़कर आईटी रोजगार सृजन का सबसे बड़ा हब होगी। लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ।
भाजपाऔर मोदी से सवाल : सुरजेवालाने भाजपा एवं मोदी से सवाल किया कि झारखंड की दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है। जिस परिवारवाद की बात वह करते हैं वह भाजपा और उसके सभी सहयोगी दलों में हैं। क्या मोदी में यह साहस है कि वह भाजपा से परिवारवाद को खत्म करने की शुरुआत कर सकते हैं। क्या वह अपने सहयोगी दलों में बाप बेटे को अलग कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव में 40 फीसदी वोट पाने के बाद प्रधानमंत्री ने झारखंड की हालत सुधारने के लिए क्या किया।
कांग्रेसको मिले मौका : यहमौका मिलता हुआ भी नजर रहा है। राजद, जदयू एवं कांग्रेस की सरकार यहां बनने जा रही है। जिसमें कांग्रेस सरकार का नेतृत्व करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता श