इस बार राजद की सीटें बढ़ेंगी : मनोज
रांची | राजदने दावा किया है कि चौथे चरण के मतदान में यूपीए गठबंधन बेहतर प्रदर्शन करेगी। राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने दावा किया है कि चौथे चरण में राजद चार सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। जिसमें जमुआ और देवघर में उनकी जीत पक्की है। वही बोकारो और बगोदर में उसके उम्मीदवार मजबूत टक्कर दे रहे हैं।