पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उमंग की मस्ती में डूबे वर्षों के बिछड़े दोस्त

उमंग की मस्ती में डूबे वर्षों के बिछड़े दोस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेकॉनस्टेडियम में रविवार को कुछ खास नजारा दिखा। सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं की भीड़ जमी थी। हर उम्र में गजब का उत्साह दिख रहा था। फन, गेम और मस्ती के बीच स्कूल के गुजरे जमाने के बीते लम्हों को चंद मिनटों में समेटने में कई दोस्त जुटे थे। वहीं स्टेडियम के एक कोने में बने आकर्षक स्टेज पर जेवीएम श्यामली के बच्चों ने बैंड प्रस्तुत किया।

इसके बाद डांस, सिंगिंग पर थिरकते रहे। मौका था एलुमिनी के 49 वें उमंग का। यह कार्यक्रम जेवीएम एलुमिनी एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित था। इसमें 15 सौ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मस्ती के लिए गेम्स के 30 स्टॉल, खाने के लिए 20 फूड स्टॉल भी लगाए गए थे, जहां दिन भर भीड़ रही। वहीं शाम में मुंबई के डीजे पवन और कोलकाता की एंकर अर्पिता ने भी अपने कार्यक्रम से सबको झूमाया।

लुंगी डांस पर थिरके सबके पांव

छात्र-छात्राओं ने नए गानों पर जम कर ठुमके लगाए। कार्यक्रम में लुंगी डांस पर सबके पांव थिरकने लगे थे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मेकॉन के सीएमडी एके त्यागी ने किया। मौके पर जेवीएम श्यामली के प्राचार्य एके सिंह भी उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में प्रसून रायपत, पार्थो गोस्वामी, रविंद्र प्रधान, विद्यानंद तिवारी, शशांक सिंह ने योगदान किया। उमंग में स्कूल के 1977 बैच के छात्रों ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में बच्चों के हौसला अफजाई करती युवतियां।