पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीपीएस के स्टूडेंट्स में दिखी प्रतिभा

डीपीएस के स्टूडेंट्स में दिखी प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | डीपीएसमें रविवार को एक से पांच तक के स्टूडेंट्स के लिए कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की नैसर्गिक कला को सबके समक्ष प्रस्तुत करना था। उदघाटन मुख्य अतिथि डीएसई जयंत कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने बच्चों की कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि छोटे बच्चों की प्रतिभा अदभुत है। केवल उन्हें सही मार्गदर्शन मिले, तो अपने आप को बेहतर साबित कर सकते हैं। प्रदर्शनी में सोलर सिस्टम, एडवेंचर कैंप, अलजेब्रा एक्सप्रेशन, रिलेशनशिप ऑफ मैन, हिंदी-अंग्रेजी ग्रामर, कवियों और लेखकों की रचनाएं, कविता और जीवनी को दर्शाया गया। प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने बच्चों की कलाओं का निरीक्षण किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की।