एलए गार्डेन का 20वां वार्षिकोत्सव मना
रांची | एलएगार्डेन स्कूल का रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि जेएल उरांव ने उदघाटन करते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ ऐसे अवसर प्रदान करते रहना चाहिए। इसके माध्यम से वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 10वीं की छात्राओं की ओर से स्वागत नृत्य से हुई। मौके पर मराठी नृत्य, नागपुरी नृत्य, नाटक सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें नंद किशोर, निलीमा, शोभा, सोनम, निक्की, अश्लेषा, अनिशा, अंजलि, रोहित, सौरभ, किरण, प्रियंका सहित काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।