पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडालिका का मंचन कर दिया शांति का संदेश

चंडालिका का मंचन कर दिया शांति का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| फिरायालालपब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को स्कूल परिसर में मनाया गया। प्रतिबिंब नामक इस कार्यक्रम में स्कूल के स्टूडेंट्स ने दो नाटकों का मंचन किया। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित नाटक चंडालिका में भगवान बुद्ध का शांति संदेश था। इसका मंचन कर छात्र-छात्राओं ने शांति का संदेश दिया। अंग्रेजी और हिन्दी में लिखित नाटकों में छात्रों ने अपनी नाट्य प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। कक्षा 11 की रिया शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। स्कूल के चेयरमैन हरीश मुंजाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कक्षा दस के रजत लकड़ा द्वारा रचित गीत दिल माने ना... को इसी कक्षा के स्टूडेंट्स ने अपनी आवाज दी। मुख्य अतिथि रांची विवि के कुलपति डॉ. एलएन भगत ने कार्यक्रम को सराहा। विशिष्ट अतिथि उनकी प|ी शारदा भगत उपस्थित थीं। प्रिंसिपल एके द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।