पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैदरिंग में हुआ कैरोल गायन और नाटक मंचन

गैदरिंग में हुआ कैरोल गायन और नाटक मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीईएलचर्च काउंसिल ऑफ रांची कांग्रिगेशन (सीआरसी) की ओर से रविवार को गोस्सनर मिडिल स्कूल ग्राउंड में क्रिसमस गैदिरंग हुई। जीईएल चर्च के मॉडरेटर बिशप जोहन डांग मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विश्वासियों से आह्वान किया कि आगमन काल को हमें ख्रीस्तीय आदर्शों के साथ जीने और हृदय को प्रभु येसु के जन्म के लिए बतौर चरनी तैयार करनी है।

उन्होंने कहा कि उनकी आत्मिक तैयारी सिर्फ ख्रीस्त जयंती के लिए हो, बल्कि उस येसु ख्रीस्त के स्वागत के लिए हो, जो पुन: इस संसार में न्याय करने आएंगे। आशीष टोपनो, एलिस डुंगडुंग, सुमन मिंज जोसफिन सांगा और संतोष डांग द्वारा संचालित गैदरिंग का मुख्य आकर्षण कैरोल प्रतियोगिता थी।

रांची | कैंपसक्रूसेड ऑफ इंडिया (सीसीआई) ने संत मार्गरेट बालिका उच्च विद्यालय सभागार में क्रिसमस गैदरिंग की। छात्रों ने बालक येसु के जन्म पर आधारित कैरोल गायन किया। नाटक का मंचन कर लोगों को संसार में बालक येसु के जन्मोत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। रेव्ह एमबी होरो ने क्रिसमस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

उत्सव मनाया

रांची | हीराबरवे लूर धरऊ खोड़हा के छात्र संघ ने सीआईईटी में क्रिसमस गैदरिंग की। संत जेवियर्स के छात्रों ने झूमा रे नाचा रे गावा के बोल... पर लोगों को झुमाया। इसके अलावा मिमिकरी से लोगों का मनोरंजन किया। मौके पर फादर डॉ. नबोर लकड़ा, फादर करुण सागर तिग्गा, फादर अंथोनी, जेवियर कुजूर आिद मौजूद थे।

झूमा रे नाचा, गावा

रांची | संतपॉल कैथेड्रल मैदान में रविवार को सीएनआई रांची पेरिश समिति की ओर से क्रिसमस गैदरिंग हुई। सीएनआई छोटानागपुर के बिशप बीबी बास्के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर सीएनआई छोटानागपुर के पूर्व मॉडरेटर बिशप जेडजे तेरोम, रेव्ह सामुएल नाग, रेव्ह सिकंदर नाग, रेव्ह बिनोद देमता, रेव्ह वरदान डहंगा, रेव्ह एसपी लुगून, रेव्ह जोलजल कुजूर, रेव्ह अरुण बरवा, रेव्ह इम्मानुएल बाड़ा, रेव्ह निर्मल समद, राजकुमार नागवंशी आिद शामिल हुए।

संत पॉल कैथेड्रल मैदान में आयोजित हुई क्रिसमस गैदरिंग

गोस्सनर मिडिल स्कूल परिसर में जीईएल चर्च की क्रिसमस गैदरिंग में संगीत प्रतियोगिता में भाग लेतीं प्रतिभागी।