पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैवाहिक जीवन की तैयारी विषयक प्रशिक्षण का समापन

वैवाहिक जीवन की तैयारी विषयक प्रशिक्षण का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ख्रीस्तीयविधि से संपन्न पवित्र विवाह संस्कार मसीहियों के लिए एक विधान है। यह प्रेम पवित्रता में बढ़ने का मार्ग है। उक्त बातें मैरेज एनकाउंटर रांची के मुख्य संयोजक फादर विंसेंट टोप्पो ने कही। वे रविवार को संत अलबर्ट कॉलेज में 12 दिसंबर से चल रहे मैरेज एनकाउंटर के तीन दिवसीय वैवाहिक जीवन की तैयारी प्रशिक्षण के समापन में कही। प्रशिक्षण में चार राज्यों (बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और झारखंड) से आए परिणय सूत्र में बंधने वाले कैथोलिक जोड़ों को संबोधित कर रहे थे। प्रशिक्षण के तीसरे और अंतिम दिन दंपति संयोजक प्रकाश-राहिल खेस, क्रिस्टोफर-अंजेला लकड़ा और ऑस्कर-मार्टिना समद ने वैवाहिक जीवन के अनुभव से अवगत कराया।