पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूथ बदलने से परेशान वोटर ढूंढ़ते रहे सूची में अपना नाम

बूथ बदलने से परेशान वोटर ढूंढ़ते रहे सूची में अपना नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महावीरचौक स्थित बूथ संख्या 140 और 141 को बदल दिए जाने से वोटर परेशान रहे। दोनों बूथ यूथ क्लब हॉल में रहते थे। इस बार इन्हें राजकीयकृत म्युनिसिपल कन्या मध्य विद्यालय, श्रद्धानंद रोड में शिफ्ट कर दिया गया। कई वोटर यूथ क्लब पहुंचे। वहां ताला लटका था। पूछने पर पता चला कि बूथ दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है, तब वोटर वहां पहुंचे।

इसके बाद सुबह में वोट डालने वालों की संख्या काफी कम रही। सुबह 10.45 बजे तक बूथ संख्या 140 के 967 वोटरों में से मात्र 150 और बूथ संख्या 141 के 819 वोटरों में से मात्र 151 ने मतदान किया था। वैसे अपर बाजार और कचहरी रोड स्थित मतदान केंद्रों पर वोटरों की उपस्थिति कम ही रही। सेल्स टैक्स ऑफिस में तीन मतदान केंद्र बनाए गए थे। बूथ संख्या 44, 45 और 46। यहां सुबह 11 बजे तक करीब 25 फीसदी मतदान हुआ।

जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 138 और 139 पर सुबह 11. 45 बजे क्रमश: 86 और 114 वोट पड़े। बूथ संख्या 138 पर 494 और 139 पर 517 वोटर हैं। गांधी चौक स्थित शिवनारायण कन्या पाठशाला के मतदान केंद्र संख्या 41 और 42 पर भी मतदान की रफ्तार धीमी रही। बूथ संख्या 41 में 1021 और 42 पर 452 वोटर हैं। यही स्थिति श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट स्थित मतदान केंद्र संख्या 142 और 143 की भी रही। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण वोटिंग हुई।