पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साढ़े तीन घंटे में 25 फीसदी मतदान

साढ़े तीन घंटे में 25 फीसदी मतदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत ज्ञानोदय स्कूल, बूथ नंबर 122-126

लाइव रिपोर्ट

रांचीविधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले मतदान केंद्र संत ज्ञानोदय स्कूल, कैलाश नगर। बूथ संख्या 122, 123, 124, 125 126 में कुल 3968 मतदाताओं में 2059 मत पड़े। इस मतदान केंद्र में सुबह 7.05 बजे मतदान शुरू हो गया और ठीक पांच बजे मतदान केंद्र का दरवाजा बंद कर दिया गया। इसके पूर्व से ही मतदाता कतारबद्ध होना शुरू हो गए थे।

वोट देने आने वालों में युवा, महिला, वृद्ध सभी पहुंचे। उत्साह में कमी नहीं रही। 10 बजे तक हर बूथ पर कम से कम 50 से अधिक मतदाता कतार में खड़े थे। 10.30 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान हो चुका था। यह सिलसिला 1.30 बजे तक चलता रहा। दो बजे के बाद आहिस्ता-आहिस्ता भीड़ कम होते चली गई। शाम सवा चार के बाद बूथ पूरी तरह सुनसान हो गया। पांच बचे केंद्र का दरवाजा बंद कर मतदान कर्मी इवीएम सील करने के कार्य में जुट गए। नए मतदाता कुमारी बबीता ने मतदान करने का मतदान करने का अनुभव बांटते हुए कहा कि वोट देकर अच्छा लगा। कौन जीतेगा और कौन हारेगा यह सोच कर नहीं बल्कि झारखंड को विकास के ऊंचाइयों पर ले जाएगा, यह सोच कर वोट दिया।