रेफरी सेमिनार कल
रांची| छोटानागपुरएथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के तत्वावधान में गुरुवार को फुटबॉल रेफरियों (महिला/पुरुष) का सेमिनार आयोजित किया गया है। रेफरी में करियर बनाने के इच्छुक फुटबॉल खिलाड़ी मोरहाबादी स्टेडियम में सुबह आठ बजे से आयोजित सेमिनार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ओम प्रकाश ठाकुर से संपर्क किया जा सकता है।