- Hindi News
- प्राइज मनी फुटबॉल 14 से 16 टीमें लेंगी हिस्सा
प्राइज मनी फुटबॉल 14 से 16 टीमें लेंगी हिस्सा
रांची| न्यूसरना स्पोर्टिंग सामुहित समिति की ओर से हथिया गोंदा डैम साइड फुटबॉल ग्राउंड में 14 दिसंबर से प्राइज मनी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा। विजेता टीम को 11 हजार ट्रॉफी और उपविजेता टीम को सात हजार ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। क्वार्टर फाइनल मैच से मैन ऑफ मैच का भी पुरस्कार खिलाड़ियों को दी जाएगा। टूर्नामेंट में भाग लेने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है। 16 टीमों को ही इंट्री दी जाएगी। इंट्री फीस 1500 रुपए रखा गया है। यह मैच 30-30 मिनट और नौ-नौ खिलाड़ियों से खेली जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अर्जुन गाड़ी और मतलू कच्छप से संपर्क किया जा सकता है।