एथलेटिक्स चैंिपयनशिप अब जनवरी में
रांची| रांचीजिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 13 एवं 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली रांची जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए स्थगित कर दी गई है। अब यह प्रतियोगिता 17 एवं 18 जनवरी को आयोजित की जाएगी। रांची जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव उपेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि फेडरेशन की गाइडलाइन के अनुसार जिला चैंपियनशिप 15 दिसंबर से पूर्व आयोजित किया जाना था। स्थगित की सूचना फेडरेशन एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ को दे दी गई है।