- Hindi News
- वोटिंग में सिल्ली को पछाड़ कर ईचागढ़ रहा अव्वल
वोटिंग में सिल्ली को पछाड़ कर ईचागढ़ रहा अव्वल
रांची| तीसरेचरण के मतदान का फाइनल आंकड़ा आने के बाद सिल्ली को पीछे छोड़ते हुए ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र ने सर्वोच्च स्थान हासिल कर लिया है। ईचागढ़ में सबसे अधिक 79.70 प्रतिशत वोट पड़े। सिल्ली दूसरे स्थान पर रहा। वहां 77.61 प्रतिशत वोटिंग हुई। तीसरे स्थान पर रहनेवाले रामगढ़ में 70.80 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हिमानी पांडेय ने तीसरे चरण की अंतिम रिपोर्ट बुधवार शाम जारी की। बकौल हिमानी पांडेय, इस चरण में कुल 63.91 प्रतिशत वोट पड़े हैं। मंगलवार को हुए मतदान के बाद जो आंकड़े मिले थे, उसके अनुसार 62 प्रतिशत वोटिंग की जानकारी दी गई थी। हालांकि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीके जाजोरिया ने तब बताया था कि यह आंकड़े प्रारंभिक हैं और इनमें अंतर सकता है। हिमानी ने कहा कि वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव और 2014 लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार अधिक मतदान हुआ है। उधर, तीसरे चरण के चुनाव में कुल 63.2 फीसदी पुरुषों ने वोट डाले, जबकि महिलाओं का वोट प्रतिशत 64.7 रहा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आंकड़े में तीसरे चरण में थर्ड जेंडर के वोटरों की संख्या कुल 13 थी और इन सबने वोट डाले हैं।