पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निलंबित सीएस के खिलाफ कार्रवाई शुरू

निलंबित सीएस के खिलाफ कार्रवाई शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | चुनावकार्य में सहयोग नहीं करने समेत अन्य मामलों में निलंबित रामगढ़ के निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके संचालन पदाधिकारी पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक मिश्र बनाए गए हैं। डॉ. पांडेय के खिलाफ आरोप प्रपत्र गठित कर लिया गया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय स्वास्थ्य निदेशालय, नामकुम में रखा गया है। प्रपत्र में डॉ. प्रदीप को विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सहयोग नहीं करने तथा विभागीय निर्देशों की अवहेलना के अलावा दर्ज प्राथमिकी के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप लगाया गया है। मामले में रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी।