पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्ट्रांग रूम सीआरपीएफ के हवाले

स्ट्रांग रूम सीआरपीएफ के हवाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें चुनाव के बाद अब प्रशासन की नजर पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर है। पोल्ड ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। भारी संख्या में सीआरपीएफ और जैप के जवानों की तैनाती की गई है। वहां, किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की छूट नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विनय कुमार चौबे दिन में पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचे और ईवीएम समेत सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। साथ में अन्य प्रशासनिक अफसर भी थे। चौबे ने बताया कि स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अंदर में सीआरपीएफ के जवान निगरानी करेंगे, इसके बाद की सुरक्षा जैप के जवान संभालेंगे और गेट पर पंडरा ओपी पुलिस तैनात है। मेन गेट पर वीडियो कैमरा लगाया गया है। वहीं, स्ट्रांग रूम सीसीटीवी की निगरानी में है। किसी को भी अंदर जाने की छूट नहीं है। मतगणना 23 दिसंबर को होगा। मालूम हो कि नौ दिसंबर को रांची, हटिया, सिल्ली, कांके और खिजरी विधानसभा के मतदान के बाद सभी ईवीएम को यहां रखा गया है।

रात दो बजे तक जमा हुआ ईवीएम

जिलानिर्वाची पदाधिकारी विनय चौबे ने बताया कि ईवीएम जमा होने में देर रात हो गई। रात करीब दो बजे तक सभी ईवीएम को जमा कर स्ट्रांग रूम को सील किया गया। उन्होंने माना कि सबसे अधिक परेशानी वीवीपैट को लेकर हुई। हालांकि, फिर भी सब शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सिल्ली और खिजरी के ईवीएम को जमा करने में रात करीब 11 बज गया था। कांके विधानसभा से मतदान के बाद कर्मचारी देर से पहुंचे। इसलिए ईवीएम जमा करने में देरी हुई।

पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात जवान।