अब दुमका बना चुनावी राजनीित का केंद्र
सभीप्रमुख राजनीतिक दलों ने अब अपनी प्रचार की रणनीति बदली है। सुविधा के दृष्टिकोण से अपने प्रचार का केंद्र दुमका बनाने का फैसला किया है। हालांकि झामुमो का पहले से ही संथाल परगना पर विशेष जोर था। हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन वहां प्रचार पर लगातार ध्यान दे रहे थे। अब भाजपा, कांग्रेस और झाविमो ने भी दुमका को केंद्र बना कर प्रचार अभियान चलाने का फैसला किया है। इस रणनीति के तहत इन दलों के नेता भी अगले एक-दो दिनों में पूरी तरह दुमका शिफ्ट कर जाएंगे। वहीं से सारा प्रचार अभियान चलाएंगे।
कांग्रेस
कांग्रेसके बड़े नेता अब चौथे और पांचवें चरण के चुनाव को लेकर दुमका में कैंप करेंगे। दुमका से ही पांचवें चरण की सभी सीटों पर चुनाव प्रचार अभियान चलाने का इरादा है। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद इस मामले में जल्द ही निर्णय लेंगे। पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने स्वीकार किया कि उनकी पार्टी के बड़े पदाधिकारी दुमका में ही कैंप करेंगे और वहीं चुनवा अभियान चलाएंगे।
झामुमो
तीसरेचरण के मतदान की समाप्ति के बाद झामुमो की रणनीति बदल गई है। चौथे और पांचवें चरण के लिए अब इलेक्शन सेंटर दुमका बन गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन दुमका चले गए हैं। वार रूम के अधिकतर सदस्य भी दुमका शिफ्ट हो चुके हैं। हेलिकॉप्टर भी दुमका चले गए हैं। पार्टी के स्टार प्रचार दुमका से ही उड़ान भर रहे हैं। दुमका का खिजूरिया स्थित गुरुजी का आवास पार्टी का कार्यालय बन गया है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण के अधिकतर प्रत्याशी भी दुमका की ओर कूच कर चुके हैं।
झाविमो
बाबूलालमरांडी, प्रदीप यादव, सत्यानंद भोक्ता, सुनील बरियार, संतोष कुमार सहित तमाम नेता दुमका शिफ्ट हो गए हैं। अब चौथे पांचवें चरण का चुनाव प्रचार अभियान वहीं से संचालित होगा। हटिया से प्रत्याशी नवीन जायसवाल 12 दिसंबर को दुमका जाएंगे। चुनाव संचालन समिति के मीडिया प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि झाविमो के कई और नेता एक-दो दिनों में दुमका पहुंचेंगे।
भाजपा
नईरणनीति के तहत 12 दिसंबर की शाम चौथे चरण का प्रचार समाप्त होने के साथ ही भाजपा ने सभी वरिष्ठ नेताओं को दुमका में कैंप करने का निर्देश जारी कर दिया है। भूपेंद्र यादव, त्रिवेंद्र सिंह रावत,