- Hindi News
- उम्मीद के अनुरूप नहीं हुई वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी : चैंबर
उम्मीद के अनुरूप नहीं हुई वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी : चैंबर
विधानसभाचुनाव के तहत रांची में पड़े मतों के औसत पर चैंबर ने असंतोष जताते हुए कहा है कि उम्मीद के अनुरूप वोट प्रतिशत की बढ़ोतरी नहीं हुई है। उम्मीद की जा रही थी कि इस बार 65 से 70 प्रतिशत तक वोट पड़ेंगे। चैंबर उन सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करता है जिन्होंने चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान किया। बुधवार को चैंबर भवन में चुनाव समेत अन्य मुद्दों को लेकर पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें चैंबर सदस्यों की डायरेक्टरी बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। निर्णय लिया गया कि डायरेक्टरी का प्रकाशन शीघ्र कराया जाए। महासचिव पवन शर्मा ने कहा कि जो सदस्य डायरेक्टरी के लिए विज्ञापन देने को इच्छुक हैं, वह चैंबर की डायरेक्टरी उप समिति से संपर्क कर सकते हैं। यह भी बताया कि ब्रिटिश उच्चायोग का एक शिष्टमंडल चैंबर पदाधिकारियों से मुलाकात करने वाला है। बैठक में अध्यक्ष रतन मोदी, सह सचिव श्यामसुन्दर अग्रवाल, राहुल मारू, शशांक भारद्वाज आदि मौजूद थे।