पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आओ हाथ मिलाएं कार्यक्रम में दिखी बच्चों की प्रतिभा

आओ हाथ मिलाएं कार्यक्रम में दिखी बच्चों की प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानवाधिकार पर आज विचार रखेंगे जस्टिस सहाय

मानवाधिकारदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को टाटीसिल्वे स्थित दीपशिखा विद्यालय में आओ हाथ मिलाएं-मानवाधिकार बचाएं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रिटायर आईपीएस बीके सिन्हा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता आती है। समारोह में मानसिक शारीरिक रूप से नि:शक्त बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। विभा गुप्ता, सादाब आलम, नाजिश हसन और रूना मिश्रा ने कविताएं सुनाईं। बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। समारोह में उत्तम कुमार, अल्पना समेत कई शिक्षक मौजूद थे।

दीपशिखा विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।